आरा: आरा के अस्पताल में ICU में पत्नी का हाथ थामे बुजुर्ग पति, वायरल वीडियो ने छू लिया दिल
Arrah, Bhojpur | Jul 8, 2025 मां-पिता, जीवनसाथी और रिश्तों की अहमियत क्या होती है—यह शब्दों में नहीं, भावनाओं में दिखती है। आरा शहर के मेडिकॉन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल से सामने आई एक ऐसी ही तस्वीर ने सोशल मीडिया पर लोगों की आंखें नम कर दी हैं। यह सिर्फ एक वीडियो नहीं, बल्कि सच्चे प्रेम, समर्पण और साथ निभाने की मिसाल है। कांपती आवाज़ में वे कहते हैं – "तोहरा एकदम कुछ ना होई... घबरा मत ।