आरा: आज 08 जुलाई 2025 को पुलिस अधीक्षक महोदय, भोजपुर ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 के कार्यालय का किया औचक निरीक्षण
Arrah, Bhojpur | Jul 8, 2025 आज दिनांक 08 जुलाई 2025 को पुलिस अधीक्षक महोदय, भोजपुर द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान कार्यालय परिसर, कार्यप्रणाली, अभिलेख संधारण, अपराध नियंत्रण से संबंधित विभिन्न तख्तियों, दस्तावेजों एवं अन्य महत्वपूर्ण रिकॉर्ड की गहन समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।