अशोक नगर: त्रिवेदी नदी के कंजी घाट पर जन अभियान परिषद द्वारा बोरी बंधान किया गया, क्षमता वृद्धि प्रशिक्षण भी हुआ
अशोकनगर में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में जल संचय अभियान के तहत त्रिवेणी नदी के कंजी घाट पर बोरी बंधान किया गया। इसी के साथ, ब्लॉक अशोक नगर के सेक्टर 3 की नवांकुर संस्था अक्षर पीठ शिक्षा समिति द्वारा प्रस्फुटन समितियों का क्षमता वृद्धि प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।