मुलताई: नगर के सुर्यनारायण सरोवर के पास पार्क के सामने लगा गंदगी का अंबार, नगरवासियों ने समस्या समाधान की नगर परिषद से की मांग
Multai, Betul | Jul 4, 2026 मुलताई के सूर्यनारायण सरोवर के पास लाखों रुपये की लागत से तैयार किए गए नवनिर्मित पार्क के ठीक सामने बनाए गए कचरा घर को लेकर स्थानीय निवासियों में नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि जिस स्थान को शहर की सुंदरता और पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया गया है, वहीं पार्क के सामने कचरा घर बना दिए जाने से पूरे क्षेत्र की सुंदरता प्रभावित हो रही है। स्थानी