आरा: मिल्की गांव के समीप बाइक असंतुलित होकर गिरने से मां व बेटा घायल, 112 डायल पुलिस ने आरा सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Arrah, Bhojpur | Mar 1, 2024 गजराजगंज ओपी क्षेत्र के मिल्की गांव के समीप बाइक असंतुलित होकर गिरने से मां कुसुम देवी व बेटा धीरज कुमार गिरकर घायल हो गए। बता दें, शादी समारोह से वापस घर लौटने के दौरान यह हादसा हुआ है। वहीं घायल मां व बेटा को 112 डायल पुलिस ने इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाई जहां डॉक्टर द्वारा इलाज किया जा रहा है।