आरा: गजराजगंज के रामपुर मिल्की गांव के समीप सड़क हादसे में बाइक सवार मां-बेटे हुए जख्मी
Arrah, Bhojpur | Mar 1, 2024 जिले के गजराजगंज थाना क्षेत्र के रामपुर मिल्की गांव के समीप शुक्रवार की सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार मां-बेटे जख्मी हो गए। हादसे में मां गंभीर रूप से जख्मी हो गई जबकि बेटा मामूली रूप से जख्मी हुआ है। डायल 112 पुलिस वाहन द्वारा दोनों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जख्मी कारनामेपुर निवासी हैं।