परागपुर: जसवां प्रागपुर विधायक विक्रम ठाकुर ने क्षेत्र में प्रेस वार्ता को संबोधित किया
वीरवार को मिली जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में नवंबर दिसंबर में प्रस्तावित पंचायत चुनाव टल चुके हैं,जिसको लेकर पूर्व मंत्री विक्रम ठाकुर ने कहा सरकार पंचायत चुनाव से पहले ही राजनीतिक सरेंडर कर चुकी है। अब आपदा का बहाना बनाकर लोकतंत्र को टालने की साजिश रची जा रही है। यह लोकतंत्र पर सीधा हमला है और सरकार की जनता से भागने की मानसिकता को उजागर करता है।