मुरैना नगर: वनखंडी रोड पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर,दो युवक हुए घायल,हादसे का वीडियो हुआ वायरल।
मुरैना शहर के गोपालपुरा क्षेत्र की वनखंडी रोड पर राजौरिया रिसोर्ट के पास मंगलवार देर रात तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दो युवक घायल हो गए।सूचना पर कोतवाली पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया।चालक कार छोड़ने के बजाय फरार हो गया।घटना का वीडियो बुधवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस वीडियो से चालक की पहचान में जुटी है।