नारायणपुर: अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन घायल
नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। एनएच-31 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक वृद्ध घायल हो गया, जिसकी पहचान नहीं हो सकी है। वहीं जीएन बांध स्थित छोटी बमकाली मंदिर के पास एक पशु को बचाने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे भरतखंड गांव के दो युवक घायल हो गए।