मोहन बड़ोदिया: मोहन बड़ोदिया पुलिस द्वारा क्षेत्र में रखी जा रही चप्पे चप्पे पर नजर, लोकसभा चुनाव को लेकर लागू है आचार संहिता
लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू है ऐसे में पुलिस खासी सक्रिय दिखाई दे रही है। पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत के दिशा निर्देश अनुसार मोहन बड़ोदिया पुलिस क्षेत्र में लगातार निगरानी रखने के साथ ही वारंटीयों की भी पकड़ कर रही है। मोहन थाना प्रभारी भरत सिंह किरार ने बताया कि क्षेत्र में आचार संहिता के पालन को लेकर लगातार कार्यवाही की जा रही है।