बनमनखी: तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत, गांव में छाया मातम
सरसी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गापुर स्थित बालू टोल गांव में तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल सवार युवक को रौंद डाला। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच ले जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान बालू टोल गांव निवासी स्वर्गीय जगदीश यादव के 35 वर्षीय पुत्र शिव शंकर यादव के रूप में हुई है। घट