झांसी: घरेलू गैस की पर्याप्तता का अफसरों का दावा, जेल चौराहे के पास रामराजा गैस एजेंसी पर लटके ताले, सिलिंडर के लिए भटकते लोग
घरेलू गैस पर्याप्त होने का अफसरों का दावा, जेल चौराहे के पास स्थित रामराजा गैस एजेंसी पर लटके ताले, सिलिंडर लेकर भटकते रहे लोग आपको बतादे खाद्य विभाग के अफसर लगातार पर्याप्त मात्रा में घरेलू गैस उपलब्ध होने का दावा कर रहे हैं लेकिन, झांसी महानगर में आवश्यकता के मुताबिक गैस न होने से लोग परेशान हैं। इसके लिए लोगों को जगह-जगह भटकना पड़ रहा है।