जबलपुर: पेट्रोल महंगा, कमाई सस्ती: जबलपुर में स्विगी इंस्टामार्ट डिलीवरी पार्टनर्स हड़ताल पर
जबलपुर में स्विगी इंस्टामार्ट के गिग वर्कर्स ने घटती कमाई, बढ़ती पेट्रोल कीमतों और कथित मनमानी के विरोध में हड़ताल शुरू कर दी है। बीटी तिराहा, सिविल लाइन और विजयनगर स्थित तीनों पॉड के डिलीवरी पार्टनर्स का आरोप है कि कंपनी ने बढ़ती महंगाई के बावजूद प्रति डिलीवरी मिलने वाली राशि में कटौती कर दी है। प्रदर्शन कर रहे डिलीवरी पार्टनर्स राकेश कुमार और आकाश राय ने ब