कुंडा के शिवपुरम स्थित संस्कारशाला में गुरुवार शाम 4 बजे चार साहिबजादे बलिदान दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। डॉ. अर्पित कृष्ण त्रिपाठी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों और बुजुर्गों ने उनके अद्वितीय त्याग को नमन किया। वक्ताओं ने साहिबजादों के जीवन से प्रेरणा लेने और धर्म-संस्कृति की रक्षा का संकल्प लिया।