लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी महिलाओं को भाजपा की सभाओं में आने के लिए धमकाने के आरोप लगाते हुए कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार दोपहर 12:30 बजे जोरदार प्रदर्शन किया। आगर के छावनी नाके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री विजय शाह का पुतला दहन कर उनके इस्तीफे की मांग की।