मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के मधुबनी गांव में गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे में पेड़ में फंदे से लटका युवक का शव मिला। मृतक का पहचान नवल किशोर प्रसाद का 30 वर्षीय पुत्र अजीत कुमार के रूप में हुई है। वह चेन्नई में रहकर प्राइवेट जॉब करता था। मृतक 14 नवंबर को चचेरे भाई की शादी में शामिल होने आया था।