ग्वालियर गिर्द: मेधावी छात्रों का सम्मान करेगा न्यास, 75 फीसदी अंक जरुरी
जनउत्थान न्यास द्वारा इस साल हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी में 75 प्रतिशत से ज्यादा नंबर लाने वाले छात्र-छात्राओं का 14 जून को मेला परिसर के नजदीक सम्मान किया जाएगा। न्यास ने बुधवार दोपहर 1 बजे बताया कि छात्रों का मनोबल बढ़ाने के लिए जन उत्थान न्यास कई सालों से छात्रों को सम्मानित करने का काम कर रहा है। इस आयोजन में 801 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जायेगा।