गाज़ीपुर: गाजीपुर में हिन्दू नव वर्ष पर महिला भूमिहार समाज ने किया भव्य सांस्कृतिक आयोजन, महिलाओं ने बिखेरा प्रतिभा का रंग
गाजीपुर में हिन्दू नव वर्ष के उपलक्ष्य में महिला भूमिहार समाज द्वारा महुआबाग स्थित एक निजी होटल में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. शकुंतला राय ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद महिलाओं ने गणेश वंदना की मनमोहक प्रस्तुति देकर पूरे माहौल को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।