बिसौली: आसफपुर में कृषि आजीविका सखी प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न, महिलाओं को दी गई कृषि संबंधी जानकारी
Bisauli, Budaun | May 24, 2026 आसफपुर में स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान में कृषि आजीविका सखी विषयक पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम रविवार देर शाम 5 संपन्न हो गया। कार्यक्रम का संचालन संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव, प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय व वीर पाल सिंह के निर्देशन में किया गया।