दुधि: बभनी में बारात में आए किशोर की बस की चपेट में आने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
बभनी में सोमवार देर रात लगभग साढ़े 11 बजे रेणुकूट - बभनी मार्ग पर असनहर गांव में बारात में आए एक 14 वर्षीय किशोर की बस की चपेट में आने से मौत हो गई। जब बारात में डीजे की धुन पर लोग नाच रहे थे। बीजपुर थाना क्षेत्र के चेतवा गांव से बारात असनहर गांव आई थी। इसी दौरान छत्तीसगढ़ की ओर जा रही एक तेज रफ्तार बस ने सड़क किनारे खड़े किशोर को जोरदार टक्कर मार दी।