चंदिया: चंदिया-उमरिया बायपास पर ट्रकों का जमावड़ा बना खतरा, हर दिन जाम और हादसे का बढ़ रहा अंदेशा
Chandia, Umaria | Jun 21, 2026 उमरिया जिले के चंदिया-उमरिया बायपास स्थित नेशनल हाईवे-43 पर सड़क किनारे खड़े ट्रकों का जमावड़ा बड़ी समस्या बनता जा रहा है। हाईवे किनारे संचालित ढाबों पर भोजन करने के लिए ट्रक चालक दोनों ओर अपने वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। सबसे गंभीर बात यह है कि इस स्थान पर सड़क में मोड़ होने के कारण सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते हैं