फरपर व जोधनविघा गांव के रहने वाले मजदूर प्रहलाद चौहान असम जाते समय रहस्यमय तरीके से लापता हो गए हैं। शुक्रवार शाम 5:00 बजे परिजनों के अनुसार प्रहलाद अपनी पत्नी गौरी देवी के साथ पांच दिन पहले शेखपुरा स्टेशन से असम के लिए इट-भट्ठा पर मजदूरी करने निकले थे। रास्ते में भागलपुर स्टेशन पर शौचालय के लिए उतरे, लेकिन दोबारा ट्रेन में नहीं चढ़ सके।