गरौठा: गुरसरांय में गूंजी भागवत कथा, श्रद्धालु श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से हुए भावविभोर
गुरसरांय के ग्राम भस्नेह स्थित शिवालय सरकार में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कथावाचक पं. ब्रजेश त्रिपाठी शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। पूतना वध, माखन चोरी और गोवर्धन लीला के प्रसंग सुन श्रद्धालु भक्तिरस में डूब गए। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।