उधवा: उत्तर पलाशगाछी पंचायत में बंधक लोगों को छुड़ाने गयी पुलिस पर हमला,20 नामजद सहित 50 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
राधानगर थाना क्षेत्र के उत्तर पलाशगाछी पंचायत के आजुल टोला में बीते रविवार की देर रात रुपया लेन-देन के मामले में सात लोगों को बंधक बनाकर रखने की सूचना पर पहुंचे पुलिस के साथ ग्रामीणों ने हाथापाई कर पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस मामले में राधानगर थाना में 20 नामजद व 40-50 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।