भोरे: शराब से लदी स्कॉर्पियो दुकान में घुसी, ठेला चालक कुचला, मुआवजे के लिए सड़क जाम
बिहार में पूर्ण शराबबंदी के दावों के बीच गुरुवार की सुबह एक भीषण हादसे ने पुलिसिया चौकसी पर सवालिया निशान खड़े कर दिए. भोरे थाना क्षेत्र के खोरही में भोरे-भिंगारी मुख्य पथ पर शराब से लदी एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो सड़क किनारे स्थित एक हार्डवेयर की दुकान में जा घुसी. इस हादसे में वहां मौजूद एक ठेला चालक गाड़ी के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया.