करनाल: ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में पहुंचेंगे सीएम मनोहर लाल, सेक्टर-7 में बीके दीदी ने दी जानकारी
Karnal, Karnal | Feb 10, 2024 ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से 25 फरवरी को करनाल में होने वाले धार्मिक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचेंगे। यह जानकारी ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की सदस्य बीके दीदी द्वारा मीडिया को दी गई। इस मौके पर आध्यात्मिक प्रवक्ता शिवानी भी अपने प्रवचन देने के लिए पहुंचेंगे।