गिरिडीह: मौजूडीह गांव में 9 वर्षीय बालक पेड़ से गिरकर घायल, अस्पताल से धनबाद के लिए रेफर किया गया
गांडेय के मौजूडीह गांव निवासी 9 वर्षीय बालक संजय हांसदा पेड़ से गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। सदर अस्पताल में इलाज के बाद गुरुवार को 10 बजे इसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया। पेड़ से गिरने के बाद नीचे जमीन पर सूखी नुकीली लकड़ी उसके पेट में घुस गया। जिससे पेट में गंभीर जख्म हो गया। तुरंत इसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।