खरगोन। जिले के ग्राम झिरन्या में अनाज खरीदी को लेकर दो अनाज व्यापारियों के बीच जमकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि अनाज व्यापारी मुकेश जायसवाल और विक्की गंगराड़े के बीच पहले फोन पर कहासुनी हुई, जो बाद में आमने-सामने आने पर मारपीट में बदल गई। दोनों के बीच लात-घूंसे चले, जिसकी पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।