दयालपुर: बल्लभगढ़ शहर की अनाज मंडी में सरसों की सरकारी खरीद शुरू
बल्लभगढ़ शहर की अनाज मंडी में सरसों की सरकारी खरीद शुरू हो गई है। पहले दिन कल 25 क्विंटल सरसों की आवक हुई। मौसम साफ होने से किसानों ने सरसों की कटाई शुरू कर दी है। इस बार सरसों का एमएसपी 5650 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। वही आज बीजोपुर निवार नामक किसान सरसों लेकर मंडी में पहुंचा, जिसकी फेड ने खरीदी। मार्केट कमिटी सचिव इंद्रपाल सिंह ने यह बताया है l