पलिया: दुधवा टाइगर रिजर्व में पानी और कीचड़ के बीच 'चिल' करता बाघ, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक विशालकाय बाघ गर्मी से बेहाल होकर जंगल के बीच बने एक तालाब में आराम फरमा रहा है। तीखी धूप से अपने शरीर को ठंडा रखने के लिए बाघ पानी के भीतर बैठा हुआ है और अपने शरीर पर कीचड़ का लेप लगा रहा है। बाघ का यह 'कूल' और शांत अंदाज पर्यटकों और वन्यजीव प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है।