सिवनी: सिवनी के लखनवाड़ा में कुएं में मिला बाघ का शव, शिकार की आशंका, वन विभाग कर रहा है जांच
Seoni, Seoni | Apr 26, 2026 सिवनी जिले के लखनवाड़ा क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहां रविवार को चारगांव पीपरडाही में एक कुएं के अंदर बाघ का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद वन विभाग की टीम जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, लखनवाड़ा के चारगांव (पीपरडाही) स्थित एक कुएं में बाघ का शव संदिग्ध हालात में मिला।