चंदला: चंदला में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम, राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार ने छात्रों को किया प्रेरित
चंदला नगर के संदीपनी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में बुधवार की दोपहर करीब 2 बजे राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार शामिल हुए। उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण और नगरवासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।