बीकानेर: UPSC में AIR 79 को लेकर भ्रम दूर हुआ, बीकानेर की प्रियंका चौधरी का हुआ चयन
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में AIR 79 को लेकर फैला भ्रम अब साफ हो गया है। मेरिट क्रमांक 79 पर चयनित अभ्यर्थी राजस्थान के बीकानेर की प्रियंका चौधरी हैं। नाम समान होने के कारण उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की एक अन्य प्रियंका चौधरी को लेकर कुछ समय के लिए भ्रम की स्थिति बन गई थी।