धौज: फरीदाबाद पुलिस में आउटरसोर्सिंग पॉलिसी दो के तहत अनुबंध के आधार पर 6 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी किए जाएंगे भर्ती
फरीदाबाद पुलिस में हरियाणा राज्य औधोगिक सुरक्षा बल (एचएसआईएफ) से हटाए गए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अनुबंध के आधार पर आउटसोर्सिंग पॉलिसी-2 के तहत भर्ती किया जाएगा। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के कुल 06 पद, जिसमें स्वीपर-04, धोबी-01 व राजमिस्त्री-01 के पदों पर एक वर्ष के लिए अनुबंध के आधार पर भर्ती किया जाएगा। इनको न्यूनतम 12 हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा।