कुशलगढ़: श्री रामजी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, देश-प्रदेश की खुशहाली के लिए की गई मंगलकामना
शासन सचिव, देवस्थान विभाग राजस्थान, उदयपुर के निर्देशानुसार बुधवार को नगर पालिका कुशलगढ़ के निर्देशन में श्री रामजी मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ क्षेत्र की खुशहाली, समृद्धि, शांति एवं सर्वजन कल्याण की कामना की गई। उपखंड अधिकारी श्रद्धा सिंह ने कहा कि धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन समाज में