जशपुर: जशपुर जिले की 44 सहकारी समितियों में बीज और खाद का पर्याप्त भंडारण
खरीफ सीजन को देखते हुए जिले की 44 आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों में किसानों के लिए बीज, खाद और कृषि ऋण की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। कृषि विभाग के अनुसार समितियों में 9,285 मीट्रिक टन उर्वरक एवं 6,836 क्विंटल धान बीज का भंडारण किया गया है, जिनका वितरण लगातार जारी है।विभाग ने बताया कि अब तक 10,187 किसानों को 37.79 करोड़ रुपये का कृषि ऋण प्रदान किया जा चुक