शाहजहांपुर: थाना कांट में ट्रैक्टर-ट्रॉली की दुर्घटना में दो की मौत, एक घायल, सुनिए परिजनों ने क्या कहा
शाहजहांपुर में मंगलवार दोपहर करीब दो बजे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार तीन दोस्तों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो दोस्तों विश्वदीप (22) और विकास (20) की मौके पर ही मौत हो गई। उनका तीसरा दोस्त कौशल (18) गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों शादी में वीडियोग्राफी का काम खत्म कर घर लौट रहे थे। यह घटना थाना कांट क्षेत्र के रसूलपुर के पास हुई।