ठाकुरद्वारा: भगतपुर क्षेत्र में किसानों के समरसेबल पंपों पर चोरों ने किया धावा, स्टार्टर चोरी से सिंचाई ठप, क्षेत्र में मचा हड़कंप
थाना भगतपुर क्षेत्र में चोरों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए। बीती रात अज्ञात चोरों ने करीब आधा दर्जन किसानों के खेतों में लगे समरसेबल पंपों को निशाना बनाते हुए उनके स्टार्टर चोरी कर लिए। एक साथ कई किसानों के समरसेबल स्टार्टर चोरी होने की घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है पीड़ित किसानों के अनुसार, खेतों में सिंचाई के लिए लगाए गए समरसेबल पंपों