बालाघाट: छत की मरम्मत करते समय गिरी महिला, अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत
जीवनभर मेहनत कर अपना घर संभालने वाली 55 वर्षीय साया बाई उर्फ सुमित्रा तिलेश्वर की एक दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। सकरी ग्राम के जतरी टोला निवासी सुमित्रा बाई अपने कच्चे मकान की छत की मरम्मत कर रही थीं, तभी संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। बताया गया कि सुमित्रा बाई खेती-मजदूरी कर अकेले जीवनयापन कर रही थीं। उनके पति घनश्याम तिलेश्