टांटोटी: बांदनवाड़ा में ट्रेनों के ठहराव की मांग, 8 जून को रेलवे स्टेशन पर होगा धरना प्रदर्शन, लिखित पत्र सौंपकर दी जानकारी
Tantoli, Ajmer | Jun 1, 2026 बांदनवाड़ा रेलवे स्टेशन पर विभिन्न ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर 8 जून को धरना प्रदर्शन प्रस्तावित।आंदोलनकारियों ने सोमवार दोपहर 2 बजे तक सभी को सूचना दी है।आंदोलनकारियों ने स्टेशन अधीक्षक,तहसीलदार,SDM,पुलिस चौकी इंचार्ज को लिखित ज्ञापन सौंपकर विस्तृत जानकारी दी।यह शांतिपूर्ण धरना होगा,जो बांदनवाड़ा में रेलवे स्टेशन के बाहर होगा।