स्वस्थ नारी सशक्त परिवार थीम के साथ सेक्टर रानीबाग बाल विकास परियोजना भीमताल नैनीताल द्वारा पोषण माह का समापन किया गया। इस दौरान 20 बच्चों को विद्या आरंभ प्रमाण पत्र वितरित किए गए। 10 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, पांच बच्चों का अन्न प्राशन, और स्वस्थ बच्चों को उपहार वितरित किए गए। कार्यक्रम में बाल विवाह रोकथाम की शपथ भी कराई गई।