मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बैरिया बाजार समिति के गोदाम से रिफाइन कंपनी धारा के अधिकारियों ने पुलिस की मदद से मंगलवार रात छापामारी कर दो लाख 66 हजार की नकली रिफाइन (धारा) जब्त की है। 138 पेटी में आधा लीटर व एक लीटर के पाउच में 1776 लीटर डुप्लीकेट रिफाइन बरामद की गयी है।