झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) ज्योति सिंह मथारू शुक्रवार को अपने निर्धारित भ्रमण कार्यक्रम के तहत कोडरमा परिसदन पहुंचे। उनके आगमन पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश रजक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ और माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया.