नारायणपुर: कदवा में बच्ची के साथ कोसी नदी में कूदने का प्रयास, लोगों ने बचाया
नवगछिया के कदवा में एक महिला अपनी बच्ची के साथ कोसी नदी में कूदने का प्रयास कर रही थी। लोगों की नजर पड़ने पर उन्होंने दोनों को बचा लिया। महिला ने अपना नाम सरिता कुमारी, पति पंकज कुमार, निवासी बलिया, थाना मोहनपुर, जिला पूर्णिया बताया। बाद में महिला को उसके मामा के साथ भेज दिया गया।