शहर के लाखा बंजारा झील पर बने एलिवेटेड कॉरिडोर को अब भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के नाम से जाना जाएगा। नगर निगम परिषद की बैठक में एलिवेटेड कॉरिडोर का नाम “अटल पथ” रखने पर स्वीकृति प्रदान की गई।महापौर संगीता तिवारी ने शनिवार दोपहर 1 बजे यह जानकारी दी है उन्होंने कहा कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।