थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव नरहा निवासी नेत्रपाल (50) पुत्र जागन का शव शुक्रवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में बने टांड पर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक का शव पास के गांव केशवपुर गोटिया निवासी बहादुर सिंह के खेत में बने टांड पर पड़ा मिला।