शाहजहाँपुर जनपद के थाना मदनापुर क्षेत्र से एक मामला सामने आया है, जहां दबंगों ने कमजोर बुजुर्ग की जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया। पीड़ित बुजुर्ग ने आरोप लगाया है कि विरोध करने पर उसे जातिसूचक गालियाँ, जान से मारने की धमकी और खुलेआम दबंगई का सामना करना पड़ा।