तिलहर: खुदागंज के गांव अकबरपुर में वार्षिक जलविहार मेले का आयोजन,दंगल में हुई जोर अजमाइश।
खुदागंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव अकबरपुर में वार्षिक जल बिहार मेले का आयोजन किया गया।गांव में आयोजित होने वाले वार्षिक जल बिहार के मेले में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी दंगल का आयोजन किया गया।दंगल के दौरान दूर दराज के क्षेत्र से आए पहलवानों ने एक दूसरे से जमकर जोर आजमाइश की।