ग्वालियर गिर्द: फोटो वीडियो एडिट कर कारोबारी को फंसाया, करीब 9 लाख रुपए ठगे
मात्र कुछ हजार रुपये के लोन के लालच में एक व्यक्ति को करीब 9 लाख रुपये का चून लग गया।एप्लीकेशन डाउनलोड कराकर सायबर ठगों ने न सिर्फ पीडित व्यक्ति की फोटो मार्फिंग की बल्कि उसे ब्लैकमेल कर सभी रिश्तेदार को अश्लील फोटो वीडियो भेज दिए। करीब 9 लाख रुपये हडपने के बाद ठगों ने पीडित का पीछा छोडा। घटना जनकगंज थाना क्षेत्र के जीवाजीगंज इलाके की है।