बड़ा मलेहरा: 8 भैंसों से भरा ट्रक पकड़ा, दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने किया जब्त
8 भैंसों से भरा ट्रक पकड़ा, दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने किया जब्त बड़ामलहरा में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की सूचना पर मैलवार के पास यूपी नंबर UP 94 AT 4841 के आयशर ट्रक को रोका गया। ट्रक में 8 भैंसें लदी थीं। चालक से पूछताछ में वह पशुओं के गंतव्य को लेकर अलग-अलग जानकारी देता रहा, जिससे संदेह होने पर ट्रक को बड़ामलहरा थाना लाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया